सुनारिया जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आज वीसी से होगी राम रहीम की पेशी

सुनारिया जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आज वीसी से होगी राम रहीम की पेशी

सुनारिया जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आज वीसी से होगी राम रहीम की पेशी

जागरण संवाददाता, रोहतक : पत्रकार हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को पंचकूला सीबीआइ कोर्ट में राम रहीम की पेशी होनी है। राम रहीम को लेकर कोई भी फैसला आए तो स्थिति न बिगड़े इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी ने उप पुलिस अधीक्षक ताहिर हुसैन को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी है। बृहस्पतिवार को सुनारिया जेल के आसपास और शहर के मुख्य आठ नाकों पर पुलिसकर्मी सख्त जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को गुजरने दे रहे हैं। इसके अलावा जेल परिसर के आसपास ड्रोन कैमरे और घोड़ा पुलिस के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है।
28 अगस्त 2017 से दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में कारावास की सजा काट रहे राम रहीम की पत्रकार हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को सीबीआइ कोर्ट पंचकूला में पेशी होनी है। राम रहीम की पेशी पहले कोर्ट में होनी थी, लेकिन जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए कोर्ट को पत्र लिखकर वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से पेशी की अपील की थी। जिसके बाद जज ने वीसी से पेशी की इजाजत दी थी। वीसी से पेशी के बाद भी मामले में कोई फैसला आने पर राम रहीम के समर्थक ¨हसक न हो जाएं, इसके लिए पुलिस पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बनाने में जुटी है।
एसपी ने बृहस्पतिवार को डीएसपी ताहिर हुसैन को सुरक्षा व्यवस्था की कमान सौंपते हुए प्रत्येक व्यक्ति की चे¨कग करने के आदेश दिए हैं। साथ ही सुरक्षा जांच के लिए ड्रोन कैमरे भी प्रयोग किए जा रहे हैं। जेल परिसर के आस-पास तथा शहर में कुल आठ नाके बनाए गए हैं, जहां पर छह-छह पुलिसकर्मियों को जांच के लिए तैनात किया गया है। दिल्ली और झज्जर बाईपास पर सघन चे¨कग के आदेश
सुनारिया जेल के आसपास तथा दिल्ली और झज्जर बाईपास पर एसपी ने सघन चे¨कग के आदेश दिए हैं। इन नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं जिससे शहर में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश न करें। सुरक्षा में चूक की दशा में एसपी ने पुलिसकर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

* Check out this amazing website https://www.gymfitnesslovers.com/

MOR.
सुनारिया जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आज वीसी से होगी राम रहीम की पेशी सुनारिया जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आज वीसी से होगी राम रहीम की पेशी Reviewed by MOR on January 11, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.